शासकीय हाई स्कूल नदीगांव में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, सरस्वती साइकिल योजना के तहत किया गया वितरण..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बरमकेला विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल नदीगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।कार्यक्रम में डोली पाव, रोशनी निषाद और अरुणा पाव को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच गौरीशंकर विश्वाल रहे।

सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए काफी लाभदायक है, जिससे उनकी शिक्षा में आने वाली दूरी की बाधा कम होगी।

इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष विकास विश्वाल, उपाध्यक्ष एवं लिप्ती सरपंच सन्यासी सिदार, पंचायत सचिव तोषराम पटेल, प्राचार्य धजाराम जयपुरी, शिक्षक खीरसागर पटेल, बनमाली बरिहा, सुरेंद्र कुमार सोनवानी, निरुपमा पाणिग्राही, अर्चना नगेशिया, संकुल समन्वयक प्रशांत शराप तथा पालक फागुलाल पाव, धनीराम निषाद, संतराम पाव और यशोदा आदित्य सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की योजनाएं छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!