जन्मदिन पर बांटी खुशियां, सेवा कार्य से दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

बालपुर मंडी प्रबंधक खेमचंद सोनवानी ने स्कूली बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, वृद्धाश्रम पहुंचकर दाल-चावल और आटा का किया सहयोग

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बालपुर मंडी प्रबंधक बालपुर खेमचंद सोनवानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक सरधाभाठा स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं शिशमिट्टी सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इसके बाद खेमचंद सोनवानी सारंगढ़ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही वृद्धाश्रम के लिए दाल, चावल एवं आटा सहित आवश्यक खाद्य सामग्री का सहयोग किया।
जन्मदिन के अवसर पर किए गए इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सोनवानी ने अपने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!