सरकारी स्कूल के मैदान में महिला से गैंगरेप………….. रायपुर


रायपुर में 23 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे स्कूल मैदान समेत अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि स्कूल चौकीदार ने मैदान में महिला को बेहोशी की हालत में देखा।

इस सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। मामला डीडी नगर और आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

महिला बिलासपुर की रहने वाली है। उसने 3 साल पहले महासमुंद जिले के युवक से लव मैरिज की थी। कुछ महिनों पहले युवक पत्नी को ओडिशा में छोड़कर भाग गया था। 2 महीने पहले महिला रायपुर आकर एक मैरिज हॉल में काम कर रही थी। लेकिन वहां भी काम बंद हो जाने के कारण वह दूसरे काम की तलाश में थी।

पीड़ित महिला के मुताबिक वो बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है। 3 साल पहले घर से भागकर महासमुंद जिले के बागबहारा निवासी एक युवक से शादी की थी। ओडिशा काम करने गए पति ने कटक में महिला को छोड़कर फरार हो गया।

2 महीने पहले वो रायपुर आई और छेरीखेडी स्थित एक शादी हॉल में मजदूरी कर रही थी, लेकिन वहां भी काम खत्म होने के कारण काम से निकाल दिया। इसके बाद से वो लगातार काम की तलाश में रायपुर में घुम रही थी। इसी दौरान सरोना इलाके में इन तीनो युवकों से मुलाकात हुई और तीनो ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!