ग्राम भटगांव में 06 बल्क लीटर महुआ मदिरा एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

मुंगेली, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के ग्राम भटगांव में कार्रवाई करते हुए अजय कुमार के कब्जे से 06 बल्क लीटर महुआ मदिरा एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!