सारंगढ़-बिलाईगढ़// ग्राम रोजगार सहायकों की जिला स्तरीय बैठक जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए ग्राम रोजगार सहायकों ने संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति से सर्वसम्मति के आधार पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और ग्राम रोजगार सहायकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से जोशीराम खूंटे, बिलाईगढ़ को जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं उमेश चंद पटेल, बरमकेला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी में पद्मा साहू को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कलेश्वर यादव को सचिव, एवन सिंह चौहान को सह सचिव, संतोष पटेल, बरमकेला को मीडिया प्रभारी और सुरेंद्र कुमार पोर्ते को प्रवक्ता बनाया गया।इसी तरह शशिभूषण चौहान, सारंगढ़ को सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चक्रधर बरिहा, रमेश सिदार, ऊषा चौहान और गिरधारी साहू को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और ग्राम रोजगार सहायकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।
