मुंगेली में पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’: रैम्बो स्कूल में 500 से अधिक छात्र और शिक्षक हुए जागरूक

503 छात्र-छात्राओं एवं 31 शिक्षकों ने लिया सहभागिता – साइबर अपराध, यातायात नियम, नशा मुक्ति एवं बाल संरक्षण के संबंध में दी गई जानकारी।
साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय – ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई समझाइश।

➡️ नवीन कानून एवं पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी – विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों के साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया गया जागरूक।

मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत रैम्बो एम.ई.एम.एच. स्कूल, मुंगेली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 503 छात्र-छात्राओं एवं 31 शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात संकेतों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइश दी गई। नशा मुक्ति के संबंध में नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने हिदायत दी गई।
कार्यक्रम में नवीन कानूनों एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के संबंध में भी विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा परेशानी की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।
“साइबर जागृति अभियान” के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष ‘साइबर सेल्फी कॉर्नर’ तैयार किए गए हैं। आप सभी हमारे सेल्फी पॉइंट पर आएं, अपनी एक सेल्फी लें, और इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करके साइबर सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाएं। इस मुहिम से जुड़कर एक जागरूक ‘साइबर वॉरियर’ बनें।”
अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराध, नशे एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!