जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला दर्शभाठा में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं रेलवे स्टेशन चांपा में भी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, POCSO एक्ट, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले बच्चों के स्थायी पुनर्वास को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान, उनके संरक्षण एवं पुनर्वास के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह, POCSO एक्ट तथा नशे की गिरफ्त में आ रहे बच्चों से संबंधित मामलों की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को देने के लिए जागरूक किया गया।
जरूरतमंद बच्चे की मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। इसके अलावा 9827771819 एवं 8963997174 पर भी सूचना दी जा सकती है।
बच्चों की सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एक सूचना किसी बच्चे का भविष्य बचा सकती है।
