काठमांडू। नेपाल के एकता होटल एंड गेस्ट हाउस एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की 14वीं जनरल मीटिंग में होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही परेशानियों तथा काठमांडू में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के साथ कथित रूप से की जा रही अनावश्यक कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।डिस्ट्रिक्ट होटल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन काठमांडू के प्रेसिडेंट सुरेश बराल ने कहा कि त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काठमांडू में भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को पार्किंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। संबंधित अधिकारियों को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देकर पर्यटकों और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना चाहिए।बराल ने होटल व्यवसायियों से भी अपील की कि होटल संचालन में व्यावसायिक गरिमा, अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सेवा और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना होटल व्यवसाय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

नेपाल के एकता होटल एंड गेस्ट हाउस एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की 14वीं जनरल मीटिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म, लेबर एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री, बागमती प्रोविंस के सेक्रेटरी दीपेंद्र सुबेदी की प्रमुख आतिथ्यता में आयोजित हुई। बैठक में होटल, पर्यटन, परिवहन तथा पर्यटकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नेपाल के पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने के लिए यात्रियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही होटल व्यवसायियों और संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता भी व्यक्त की गई।
