नौघटा और छैलफोरा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने पुष्प और पेन देकर शिक्षकों का किया सम्मान..

सारंगढ़-बिलाईगढ़/// तहसील सरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा एवं उसके आश्रित ग्राम छैलफोरा में शिक्षक दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनका पुष्पों से स्वागत किया और पेन भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही दिशा दिखाने और अच्छे संस्कार देने का काम भी करते हैं। बच्चों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से शिक्षक भी भावुक और प्रसन्न नजर आए।

नौघटा के शिक्षकों का किया सम्मान

ग्राम नौघटा में प्राथमिक शाला के हेडमास्टर सेवक लाल दास, सहायक शिक्षक हरिराम सिदार, स्वयंसेवी शिक्षक पूर्णेन्दु कुमार मालाकार, शिक्षक सबिया पटेल, सहायक शिक्षक अरुणा पटेल एवं स्वयंसेवी शिक्षक गायत्री महंत की उपस्थिति में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का पुष्पों से स्वागत कर पेन भेंट किया।

छैलफोरा में भी दिखा गुरु-शिष्य का प्रेम

नौघटा के आश्रित ग्राम छैलफोरा में भी शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन हुआ। यहां प्रधान पाठक सैलसुता साहू एवं शिक्षक केंवरा सारथी की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया। बच्चों के इस प्रयास ने गुरु-शिष्य के बीच के आत्मीय संबंध को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया और जीवन में शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं मेहनत के महत्व को समझाया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण सम्मान, खुशी और उत्साह से भरा रहा। बच्चों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में किया गया यह छोटा सा प्रयास गुरुजनों के प्रति उनके प्रेम और कृतज्ञता की सुंदर मिसाल बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!