उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भाठागांव में धूमधाम से मनाया गया पोला त्यौहार

भाठागांव। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, भाठागांव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पारंपरिक त्यौहार पोला पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा के अनुसार बैल पूजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। इस दौरान डॉ विनोद सिंह ने पोला त्यौहार के महत्व को समझाते हुए कहा कि पोला सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि यह किसान और पशुधन के बीच के अटूट प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान संस्कृति की पहचान है। इस दिन किसान अपने बैलों को सजाते हैं, उनकी पूजा करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर अस्पताल की डायरेक्टर नम्रता सिंह और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार पोला के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। पोला जैसे पर्व हमें प्रकृति, कृषि और पशुओं से जुड़े रहने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे सेवा संस्थान में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से स्टाफ में एक नई ऊर्जा और आपसी जुड़ाव का भाव आता है, जो अंततः मरीजों की सेवा में भी सकारात्मक रूप से दिखता है। हमें गर्व है कि हम अपनी संस्कृति को इस तरह के आयोजनों के माध्यम से जीवित रखे हुए हैं। इस दौरन पैरामेडिकल टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा प्रबंधन द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया l कार्यक्रम में अस्पताल के डायरेक्टर नम्रता सिंह , मेडिकल डायरेक्टर विनोद सिंह के साथ-साथ डॉ छत्रपाल साहू, डॉ जिनेश जैन , डॉ हरीश पारकर, सीओओ कृष्ण कुमार दुबे, एचआर दीप जय , अकाउंटेंट दिलीप सिंह नेताम सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को पोला पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!