मुंगेली में 17 सितम्बर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक प्रमुखों से मांगी जनभागीदारी

मुंगेली, शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आज मनियारी सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, गतिविधियों, तैयारियों एवं विभागीय जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं को पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रमुखों को सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों के प्रमुखों से जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
अपर कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, एएसपी डॉ प्रशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष राम कमल सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक प्रमुख और विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!