मुंगेली पुलिस को सफलता: हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

कुदाली से सिर पर किया था प्राणघातक हमला, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम
सिटी कोतवाली मुंगेली में धारा

296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई, आरोपी भेजे गए जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुरानी रंजिश (रुपये-पैसे के विवाद) के चलते आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर कुदाली से वार कर प्राणघातक हमला किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 07.09.2026 को प्रार्थी भवानी सिंह ठाकुर (उम्र 37 साल, निवासी औराबांधा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर सुबह करीब 6:00 बजे खेत की तरफ जा रहे थे। राजू मरकाम के घर के पास पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर राजू मरकाम और संतोष मरकाम ने एक राय होकर हत्या की नीयत से हरिवंश सिंह ठाकुर की कुदाली छीनकर उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। मौके पर पहुंचने पर पीड़ित बेहोश और खून से लथपथ मिले।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट (वैज्ञानिक अधिकारी) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया। बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग कुदाली जब्त की।
गिरफ्तार आरोपी:
राजू मरकाम (पिता शिवलाल मरकाम, उम्र 36 वर्ष, निवासी औराबांधा)
संतोष मरकाम (पिता शिवलाल मरकाम, उम्र 38 वर्ष, निवासी औराबांधा)
दोनों आरोपियों को दिनांक 08.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), प्रशिक्षु उप-निरीक्षक सीमा, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, बाली ध्रुव, तथा आरक्षक अरुण साहू, अजय चंद्राकर, संजय यादव, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!