ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ रिगनी / खरौद राजधानी रायपुर स्थित श्री दूधाधारी मठ में पोरा का त्यौहार श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया सुबह 10:30 बजे श्री बालाजी मंदिर एवं श्रीराम पंचायतन में विशेष रूप से पूजा अर्चना महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज के द्वारा संपन्न की गई इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मिट्टी से बने हुए नंदी बैलों की पूजा अर्चना की गई एवं उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। अपने संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है यहां पोरा का त्यौहार गौवंशियों के प्रति कृतज्ञापित करने के रूप में मनाया जाता है। इस त्यौहार में नंदी बैलों के साथ ही कृषि कार्य एवं घर के उपयोग में लाये जाने वाले कलश, जांता आदि की भी पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने पोरा पर्व पर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की। इस अवसर पर विशेष रूप से नागा जी महाराज,विजय पाली,राम अवतार दासजी, रामदेव दास जी, राममनोहर दास जी, रामशिरोमणि दास जी, सहित मठ मंदिर के अनेक पुजारीगण एवं जय शुक्ला, अतुल त्रिपाठी,रतन साहू, देवनाथ साहु, कौशल साहू, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए।
