केरा के दो दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ रिगनी / खरौद ग्राम केरा के दो दिव्यांग हितग्राहियों को जनपद पंचायत में ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। जनपद पंचायत सभापति अखिलेश भीष्म के सहयोग से आयोजित वितरण कार्यक्रम में ग्राम केरा निवासी सुमित टंडन पिता संतोष टंडन और झाड़ू पिता भगवानी को ट्राई साइकिल प्रदान की गई ट्राई साइकिल मिलने से दोनों हितग्राहियों को अब आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना कर रहे हितग्राहियों ने सहायता मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ट्राई साइकिल मिलने से रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी इस में जनपद पंचायत सभापति अखिलेश भीष्म के साथ अयोध्या प्रसाद बंजारे, जीतू यादव, जलतारे, सदानंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है सभापति अखिलेश भीष्म ने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा ट्राई साइकिल वितरण के दौरान ग्रामीणों ने भी जनप्रतिनिधियों के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की सहायता से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!