इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी की ब्रांड एंबेसडर बनी अमृता सिंह

इंदौर। नेपाल के भव्य सम्मान समारोह में की गई घोषणा भारत और नेपाल में पर्यटन को बढावा देने के साथ दोनों देश के आपसी संबंध बेहतर रहे सदा प्रयास में रहती इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नेपाल के बिराटनगर इस्टर्न स्टार होटल में समाज स्तर पर जिनके द्वारा बेहतर कार्य किए गए जिनमें समाज सेवी, मानवाधिकार कार्यकर्ता पत्रकार, डाक्टर, राजनेता उन्हें इन्टरनेशनल सोशल सर्विसे एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मान दिया गया जिसमें मध्यप्रदेश की अमृता सिंह भी शामिल हुईं और मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों द्वारा अवार्ड दिया गया जिनमें मुख्य अतिथि नेपाल कोशी के उद्योग कृषि एवं सहकारी मंत्री माननीय इस्रायल मंसूरी अररिया बिहार सांसद श्री प्रदीप सिंह नेपाल कोशी एक के पर्यटन मंत्री के सचिव डॉ. इंद्र सपकोटा जी पूर्व कानून मंत्री श्री लीला वल्लभ अधिकारी फारबिसगंज विधायक देवयंती जी पर्यटन बोर्ड के श्री भावेश श्रेष्ठ समाज सेवी गीता गौतम जी द्वारा दिया गया।

इसी अवसर पर अमृता सिंह जी जो पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने आये है इस अवसर पर मंच पर ही पर्यटन को बढावा देने प्रतिनिधित्व हेतु अमृता सिंह को इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषणा करते सम्मान दिया गया। संस्था के फाउंडर डॉ. जतिंदरपाल सिंह और श्री पंकज रंजीत ने अमृता सिंह को बधाई देते आगामी पर्यटन के कार्यो में भारत और नेपाल के पर्यटन को बढावा देने के लिए बेहतर प्रक्रिया बनाते आगे और बेहतर कार्य होंगे।

डॉ जतिन्दरपाल सिंह ने जानकारी दी कि हमें बहुत खुशी है कि अमृता सिंह जी जैसी एक अनुभवी नारी शक्ति हमारे साथ इस पर्यटन कार्य में शामिल हुए है और हमें यकीन है आगे एक नई दिशा मिलेगी जिससे पर्यटन को बढावा देने का बेहतर कार्य होगा।

अमृता सिंह जी ने धन्यवाद पारित करते बताया कि जल्द ही मई जून में एक सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें भारत से अतिथि नेपाल पहुंचेंगे जो इस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ पर्यटन का आनंद भी उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!