भारत और नेपाल में पर्यटन को बढावा देने के साथ दोनों देश के आपसी संबंध बेहतर रहे सदा प्रयास में रहती इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नेपाल के बिराटनगर इस्टर्न स्टार होटल में समाज स्तर पर जिनके द्वारा बेहतर कार्य किए समाज सेवी, मानवाधिकार कार्यकर्ता , पत्रकार, डाक्टर, राजनेता को इंटरनेशनल सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया। सम्मान प्रक्रिया के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल कोशी के उद्योग कृषि एवं सहकारी मंत्री माननीय इस्रायल मंसूरी जी विशिष्ट अतिथि अररिया बिहार सांसद श्री प्रवीण कुमार सिंह, नेपाल कोशी पर्यटन मंत्री सचिव डॉ. इंद्र सपाकोटा पूर्व कानून मंत्री लीला वल्लभ अधिकारी बिहार नरपतगंज नेता देवयंती जी समाज सेवी एवं निस्सहाय बाल बालिका आश्रम संचालिका गीता गौतम जी पर्यटन बोर्ड के श्री भावेश श्रेष्ठ उपस्थित थे । मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ कल्पना यादव को उनके समाज स्तर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु नेशनल सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया । संस्था के फाउंडर श्री पंकज रंजीत और डा. जतिन्दरपाल सिंह द्वारा डा. कल्पना यादव को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।
