सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रामक समाचार

पाटन । नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 11 में नल के पानी में कीड़े आने संबंधी एक भ्रामक खबर असामाजिक तत्व द्वारा फैलाए जाने का मामला सामने आया। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य पाई गई तथा वार्डवासियों ने भी किसी प्रकार की समस्या या शिकायत से इंकार किया। इससे स्पष्ट हुआ कि फैलाया गया समाचार पूरी तरह निराधार और भ्रामक था।
अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो वे सीधे उनके नंबर +91 9981009682 में संपर्क कर जानकारी दे। उन्होंने नागरिकों से ऐसे असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने का आग्रह किया। आप सभी इस नंबर पर अपना सुझाव भी साझा कर सकते है।
ज्ञात हो कि जिस व्यक्ति द्वारा यह भ्रामक खबर फैलाई गई, उसका नगर पंचायत पाटन में संपत्तिकर एवं जलकर के रूप में ₹41,399 की राशि बकाया है। इस दौरान अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत वर्मा, सभापति श्री केवल देवांगन, श्री जितेन्द्र निर्मलकर, श्री देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद श्री चंद्रप्रकाश ‘बिज्जू’ देवांगन सहित जलकार्य विभाग के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे और विभिन्न नागरिकों से पूछकर जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!