वायरल वीडियो के बाद मचा हंगामा, विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल
रायपुर। राजधानी के आमानाका क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर गोवंश के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और मामला तूल पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, डूमर तालाब क्षेत्र में रहने वाले हमीउद्दीन नामक बुजुर्ग के खिलाफ यह शिकायत सामने आई। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बनी रही।
घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।घटना के बाद इलाके में आरोपी का जुलूस भी निकाले जाने की जानकारी सामने आई है ।
