जन्मदिन पार्टी के बहाने महिला के घर पहुंचा आरोपी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम; दिल्ली और उत्तराखंड से दबोचे गए आरोपी।
रायपुर। ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभिनव सिंह उर्फ पहलवान और उसके सहयोगी हितिन नरूला को क्रमशः दिल्ली और उत्तराखंड से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों पर महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके घरों में वारदात करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार खम्हारडीह क्षेत्र की एक महिला की पहचान करीब चार माह पहले जीवनसाथी डॉट कॉम पर अभिनव सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया और 15 मई को जन्मदिन समारोह मनाने के बहाने उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया। महिला के अचेत होने के बाद आरोपी उसके गले से सोने की चेन, अंगूठियां तथा आलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया।
घटना की शिकायत मिलने पर रायपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी विभिन्न राज्यों में सक्रिय हैं और ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं से संपर्क कर उन्हें निशाना बनाते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी अभिनव सिंह पिछले एक महीने में जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए करीब 100 महिलाओं से संपर्क कर चुका था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके कब्जे से चोरी गए जेवरात तथा अन्य सामान बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।
बॉक्स खबर
ऑनलाइन रिश्तों में बरतें सावधानी
*पुलिस ने लोगों से *अपील की है कि ऑनलाइन मैट्रिमोनियल या सोशल प्लेटफॉर्म पर बने नए परिचितों पर जल्द भरोसा न करें।किसी भी व्यक्ति को घर बुलाने से पहले उसकी पूरी जानकारी और पहचान का सत्यापन अवश्य करें।*
बॉक्स खबर
साइबर जांच से मिली बड़ी सफलता
आरोपियों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने साइबर तकनीक, कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों का सहारा लिया, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका।