हजरत इमामे हुसैन की याद में आयोजित ब्लड डोनेशन शिविर में 72 से अधिक यूनिट रक्तदान

हजरत इमामे हुसैन की याद में मोहर्रम की आठवीं तारीख (24 जून 2026) को बरेला तखतपुर के मुस्लिम समाज की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्रीराम ब्लड बैंक, बिलासपुर एवं जिला चिकित्सालय, मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। हजरत इमामे हुसैन एवं कर्बला के 72 शहीदों की पावन स्मृति में 72 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया, जो मानवता की सेवा और त्याग के संदेश को समर्पित रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शेख जैनुल, अजमत हुसैन (नट्टू जायसी), हनीफ अहमद एवं समाज के बुजुर्ग व नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके सराहनीय प्रयासों से पूरे क्षेत्र एवं मुस्लिम समाज में खुशी और गर्व का वातावरण देखने को मिला।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और समाज में सेवा एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!