आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क का इंतज़ार, कीचड़ में फंसा बुडेना–भैंसमुड़ी मार्ग


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत बुडेना से भैंसमुड़ी मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। बरसात शुरू होते ही सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और आम ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी इस मार्ग का पक्का निर्माण नहीं हो सका। चुनाव के समय सड़क बनाने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को भूल जाते हैं।
ग्रामीणों का सवाल है— कहाँ गए वे सांसद? कहाँ गए वे विधायक? कहाँ गए सड़क निर्माण के वे वादे?
अब क्षेत्र की जनता मांग कर रही है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि तत्काल इस सड़क का निरीक्षण करें तथा बुडेना–भैंसमुड़ी मार्ग के पक्के निर्माण की स्वीकृति देकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को कीचड़ और बदहाल रास्ते से राहत मिल सके।
ग्रामीणों की यह समस्या वर्षों से बनी हुई है और ऐसे मामलों में राज्य सरकार ने भी सड़क निर्माण में अनावश्यक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!