प्रेस क्लब चांपा ने स्व. बंशीलाल देवांगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चांपा। देवांगन समाज चांपा के प्रतिष्ठित नागरिक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का 20 जून 2026 को निधन हो गया था। उनके दशकर्म, चंदनपान एवं शांतिभोज का आयोजन सोमवार 29 जून को स्थानीय देवांगन धर्मशाला में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लखन लाल देवांगन सहित प्रदेश के अनेक मंत्री, पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, देवांगन समाज के सदस्य तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब चांपा के पदाधिकारियों ने स्व. बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके ज्येष्ठ पुत्र चंद्रशेखर देवांगन को संवेदना पत्र सौंपते हुए कहा कि स्व. बंशीलाल देवांगन के असामयिक निधन से सभी गहरे दुःखी एवं स्तब्ध हैं। उनका सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। प्रेस क्लब ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव मूलचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, गौरव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेश शर्मा, विवेक शर्मा, उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष सलीम मेमन, संतोष जब्बल, साहित्यकार शशिभूषण सोनी, रामखिलावन यादव सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!