दहेज (गुजरात)। देश की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग कंपनी एल एंड टी ने गुजरात के दहेज प्रोजेक्ट के लिए भारतीय श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जुलाई 2026 से विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर कार्यबल की तैनाती की जाएगी।
भर्ती के तहत कारपेंटर, स्टील फिटर, मेसन, फोरमैन, हेल्पर एवं कुक जैसे पदों पर श्रमिकों को अवसर प्रदान किया जाएगा। चयनित कर्मचारियों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ रहने, खाने, परिवहन एवं चिकित्सा जैसी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
कंपनी के अनुसार कारपेंटर, स्टील फिटर, मेसन एवं फोरमैन श्रेणी के कर्मचारियों को लगभग 23,839 रुपये मासिक वेतन, जबकि हेल्पर एवं कुक श्रेणी के कर्मचारियों को लगभग 20959 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों के पास मोबाइल नंबर से लिंक मूल आधार कार्ड, बैंक खाता तथा यूएएन नंबर होना अनिवार्य है। कंपनी द्वारा सुरक्षा उपकरण एवं कार्यस्थल पर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे तथा प्रत्येक माह की 7 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
अंतरराज्यीय श्रमिकों के लिए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपलब्ध होने पर बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कंपनी ने बताया कि एक कार्य दल में कारपेंटर, स्टील फिटर, मेसन, हेल्पर, फोरमैन एवं कुक को शामिल किया जाएगा।
एलएंडटी की यह भर्ती रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं एवं कुशल श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8085006705, 7389197754 में संपर्क कर सकते हैं
