कलेक्टर ने 5 दिव्यांगजनों को प्रदान किए सहायक उपकरण



बलौदाबाजार

जिले में दिव्यांगजनों को सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को पांच दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए।

बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम शुक्लाभाठा निवासी 8 वर्षीय बालक साहिल यादव को व्हीलचेयर एवं ग्राम सरखोर निवासी दिलीप कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, नगर पालिका भाटापारा निवासी जितेन्द्र मिरी, सिमगा तहसील के ग्राम बड़े जरौद निवासी रज्जू लहरी, ग्राम हथबंद निवासी साधे रात्रे तथा पलारी तहसील के ग्राम मल्लिन निवासी बुधयारिन साहू को मोटराइज्ड ट्रायसिकल प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को मिल रही इस मदद से परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!