बिहान छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ:जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा है।
29 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, बरमकेला जनपद पंचायत में सीईओ का पद रिक्त होने से प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ सीईओ, जनपद पंचायत बरमकेला का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा शर्मा प्रभार ग्रहण करने के बाद जनपद पंचायत बरमकेला के समस्त प्रशासनिक, वित्तीय एवं अन्य दैनिक कार्यों का संचालन प्रचलित नियमों, शासन के निर्देशों तथा समय-समय पर जारी आदेशों के अनुरूप सुनिश्चित करेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया
