48 घंटें में 11 सुरक्षित प्रसव संपन्न कलेक्टर ने टीम की सराहना की
सारंगढ़ । जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्ग दर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के कुशल नेतृत्व में जिला अस्पताल सारंगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। अस्पताल की समर्पित मेडिकल टीम के प्रयासों से पिछले 48 घंटों के भीतर 11 सुरक्षित प्रसव सफलता पूर्वक कराए गए।
अस्पताल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन 11 प्रसवों में 6 सामान्य (नॉर्मल) प्रसव एवं 5 जटिल सिजेरियन ऑपरेशन प्रसव शामिल हैं। वर्तमान में सभी नवजात शिशु एवं माताएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। इस महत्वपूर्ण सफलता में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कुंती नायक, आरएमओ. डॉ. नरेंद्र कुमार रात्रे एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने मुस्तैदी और सेवाभाव से कार्य करते हुए इन प्रसवों को सुरक्षित करायें। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला चिकि. सारंगढ़ के डॉक्टरों, अधिकारियों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और सेवाभाव के साथ जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।
