*चैंबर ऑफ कॉमर्स व राइस मिल एसोसिएशन ने तिरंगा यात्रा में बांटी सामग्री *

देशभक्ति के रंग में डूबा सारंगढ़, बच्चों ने दिखाया उत्साह

सारंगढ़ । अगस्त क्रांति अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा नगर में देशभक्ति के रंग में निकली। यात्रा में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे जोश के साथ रैली में शामिल हुए। उनके उत्साह ने पूरे माहौल को देश भक्तिमय बना दिया । प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। छग चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ एवं राइस मिल एसोसिएशन के बैनर तले यात्रा में शामिल लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई । पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बच्चों को मीठा बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट के साथ पानी वितरित किया गया । चैंबर व राइस मिल सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। सारंगढ़ 2026
कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!