भटगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण

सारंगढ़ भटगांव। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यवहार न्यायालय परिसर, भटगांव में माननीय न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच के मार्गदर्शन एवं अधिवक्ता संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरितलाल खटकर की उपस्थिति में फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान न्यायालय परिसर में केला एवं पपीता के पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता श्यामलाल भारद्वाज, शपथ आयुक्त जागेश्वर लहरे, अधिवक्ता जीवनलाल कुर्रे, अधिवक्ता विजय कुमार देवांगन, सचिव रामनारायण भट्ट, नोटरी बिलाईगढ़ तथा न्यायालय के सफाई कर्मचारी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!